गोहाना। माघ पूर्णिमा पर ब्रह्मलीन बाबा लक्ष्मणपुरी महाराज डेरा में ध्वजारोहण व पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम महंत कमल पुरी महाराज के सान्निध्य में हुआ। यहां सबसे पहले पूजन किया गया, इसके बाद ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महंत गौरव पुरी, नारायण पुरी, अमित पुरी, प्रयाग पुरी, कार्तिक पुरी, नरेश्वर पुरी, पुरुषोत्तम पुरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। आयोजन में सोनीपत सहित रोहतक, पानीपत, गोहाना, लुधियाना और दिल्ली से आए भक्तों व डेरा सेवादारों ने हिस्सा लिया।
महंत कमलपुरी महाराज ने बताया कि यह ध्वजारोहण परंपरा सदियों पुरानी है इसमें गुरुजनों को स्मरण करते हुए यह आयोजन किया जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस दिन गोशाला, ब्राह्मणों और जरूरतमंद लोगों को दान करना पुण्य का कार्य है।