फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एशियाई खेलों के चयनित पहलवानों की हर सप्ताह होगी फिटनेस जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एशियाई खेलों के लिए चयनित भारतीय पहलवानों की फिटनेस पर भारतीय कुश्ती महासंघ हर सप्ताह नजर रखेगा। महासंघ ने सभी मुख्य प्रशिक्षकों, कोचों और मेडिकल स्टाफ को चयनित खिलाड़ियों की साप्ताहिक मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती महासंघ के सह सचिव विनोद तोमर ने बताया कि महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। कुश्ती में प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के दौरान चोट लगने की आशंका बनी रहती है। इसी वजह से सामान्य परिस्थितियों में महासंघ किसी भी बड़ी प्रतियोगिता से 30 से 40 दिन पहले अंतिम टीम घोषित करता है।
महासंघ ने सभी संबंधित अधिकारियों, प्रशिक्षकों और मेडिकल स्टाफ को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। नियमित चिकित्सकीय निगरानी से खिलाड़ियों की फिटनेस बेहतर बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें