गोहाना। भगत फूल सिंह महिला महिला विश्वविद्यालय के प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए के लिए बुधवार को मेरिट लिस्टों का शेड्यूल जारी कर दिया गया। पहली मेरिट लिस्ट 05 जुलाई को जारी की जाएगी।
कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रो. श्वेता सिंह ने बताया कि स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों के नाम आएंगे, उन्हें 08 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को जारी की जाएगी और फीस 11 जुलाई तक जमा करानी होगी। 13 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, इसमें शामिल विद्यार्थी 15 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे।
प्रो. श्वेता सिंह ने बताया कि सीटें खाली रहने पर चौथी मेरिट लिस्ट 16 जुलाई को जारी होगी। प्रथम फिजिकल काउंसलिंग भी इसी दिन आयोजित की जाएगी और दाखिला होने पर फीस 18 जुलाई तक जमा करानी होगी। सीटें खाली रहने की स्थिति में पांचवीं मेरिट लिस्ट 20 जुलाई को जारी की जाएगी। दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग भी 20 जुलाई को होगी और फीस उसी दिन शाम पांच बजे तक जमा करवानी होगी।