फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिता पर लगाया निर्वस्त्र कर पीटने और अश्लील हरकत करने का आरोप

Sun, 17 Aug 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के रहे वाले किशोर ने अपने पिता पर नशे में उसे निर्वस्त्र कर पीटने और यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि किसी को बताने पर मारने की धमकी दी गई है। घर से भागकर किशोर ने मामले से मामा को अवगत करवाया। शिकायत पर पुलिस ने किशोर के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किशोर ने बताया कि उनका पिता शराब पीता है। उसके साथ अभद्रता से बात करता है। कई दिन से वह अक्सर नशे में घर आता है। उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका है। अब उसे कमरे में ले जाकर निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटने के साथ उनका यौन शोषण किया है। इस बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी है।
किशोर ने बताया कि लगातार प्रताड़ना से तंग आकर वह पहले अपने दोस्त फिर मामा के पास चला गया। उसने मामले से मामा को अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को 6 पॉक्सो एक्ट, 75 जुवेनाइल जस्टिस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि किशोर के माता-पिता अलग रहते हैं। किशोर के पालन-पोषण की जिम्मेदारी पिता को मिली हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश ने बताया जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें