सोनीपत। सीआईए गोहाना की पुलिस ने अवैध असलहा उपलब्ध करवाने के आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ निवासी अश्वनी उर्फ अमित को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
31 जुलाई को सीआईए गोहाना की पुलिस ने महम रोड गोहाना के पास से अजय उर्फ झाऊ निवासी उत्तम नगर को गिरफ्तार कर उसके पास से दो अवैध पिस्तौल बरामद की थी। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे अवैध असलहा अश्वनी उर्फ अमित ने मुहैया करवाया था। अश्वनी उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ का रहने वाला है। शुक्रवार को पुलिस ने अश्वनी उर्फ अमित को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।