फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे किसान बोले: सभी मांग पूरी हुए बिना आंदोलन को वापस न ले एसकेएम

Wed, 08 Dec 2021 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छह किसानों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। भूख हड़ताल में कई कई नए सदस्य भी जुड़े हैं। किसानों का कहना है कि आंदोलन समाप्त करने के लिए सभी किसानों की सहमति ली जाए।
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर मुख्य मंच के पास एमएसपी गारंटी कानून समेत कई मांगों को लेकर लगातार 4 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा को सलाह दी है कि सभी मांगें पूरी हुए बिना आंदोलन समाप्त करने का फैसला न लें। केवल आश्वासन पर आंदोलन खत्म करने पर इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आश्वासन पर बाद में सरकार मुकर सकती है।

विज्ञापन


कुंडली बॉर्डर पर 5 दिसंबर को मुख्य मंच के पास छह किसानों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। भूख हड़ताल पर बैठे किसानों ने तय किया था कि एमएसपी गारंटी कानून लागू होने व केस वापसी तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। साथ ही यह भी कहा था कि संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक के बाद आगामी रणनीति तय की जाएगी, लेकिन मोर्चा की बैठकों के बीच इन किसानों की भूख हड़ताल बुधवार को भी जारी रही।

यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: किसानों की सरकार के साथ बनी सहमति, सिरसा व जींद में जजपा का विरोध
विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठे किसान रोहतक से जयबीर सिंह, अंबाला से नरेश सांगवान, पटियाला से सरदार सतनाम सिंह ने कहा कि सरकार व मोर्चा की कमेटी के बीच अब तक चली बातचीत से साफ है कि सरकार कई मसलों पर पहले आंदोलन वापस लेने की बात कर रही है।
विज्ञापन


उनकी मोर्चा को सलाह है कि सरकार की यह शर्त न मानी जाए। सरकार सीधे किसानों की मांगें मानते हुए एमएसपी गारंटी कानून बनाए और साथ ही मुकदमे वापस लें। इसके बाद ही एसकेएम को आंदोलन वापस लेने का फैसला लेना चाहिए। किसानों ने कहा कि मोर्चा की बैठक में होने वाला फैसला उन्हें स्वीकार होगा और उसी आधार पर वह भूख हड़ताल को जारी रखने से संबंधित निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें