फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदर्शनी में झलकीं केंद्र सरकार की 12 वर्ष उपलब्धियां

Thu, 18 Jun 2026 07:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में प्रदर्शनी के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लेते भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेक्टर-7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित विकास प्रदर्शनी का वीरवार को समापन हो गया। इसका एसडीएम अंकित कुमार ने निरीक्षण किया। प्रदर्शनी का भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने भी अवलोकन किया।
एसडीएम को अधिकारियों ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के दौरान लागू की गई योजनाओं, विकास परियोजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसी प्रदर्शनियों का आयोजन गांवों में भी किया जाना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

समापन अवसर पर जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार सतीश कुमार, कृषि विभाग के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नरेंद्र लाठर, बीईओ लवल किशोर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें