फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: मुरथल यूनिवर्सिटी ने की तैयारी, 10 दिन में होगी अंतिम वर्ष की परीक्षा, 12 दिन में आएगा परिणाम

Tue, 15 Jun 2021 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

परीक्षा में करीब एक हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे, जिनसे ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में परीक्षा देने के लिए आवेदन मांगे गए थे। पिछली बार करीब 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ऑफलाइन तरीके से परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था, वहीं इस बार इसके विपरीत 80 प्रतिशत ने ऑनलाइन तरीके से परीक्षा देने के लिए आवेदन किया है। 
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो यूनिवर्सिटी व कॉलेजों की परीक्षा में देरी हो चुकी है। अब कोरोना संक्रमण कम होने पर दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल ने परीक्षा कराने से लेकर अन्य कार्यों के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा केवल 10 दिन में कराई जाएगी और उसके बाद 12 दिन में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा, जिससे उनको आगे किसी भी तरह की पढ़ाई करने में परेशानी न हो सके। रोजगार के लिए भी परीक्षा परिणाम देरी से आने के समस्या बाधा नहीं बन सके।


दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल ने कोरोना संक्रमण कम होते ही सबसे पहले अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने का फैसला लिया है और उसके लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 18 जून से शुरू कराई जाएगी और इसे 28 जून तक खत्म करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस परीक्षा में करीब एक हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे, जिनसे ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में परीक्षा देने के लिए आवेदन मांगे गए थे। यहां पिछली बार करीब 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ऑफलाइन तरीके से परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था, वहीं इस बार इसके विपरीत 80 प्रतिशत ने ऑनलाइन तरीके से परीक्षा देने के लिए आवेदन किया है। उनकी उत्तर पुस्तिका भी परिचितों के माध्यम से घर तक पहुंचा दी गई है, जिनको परीक्षा के दिन मोबाइल के कैमरे के सामने खोला जाएगा। 

अगर उससे पहले उत्तर पुस्तिका की सील खुली मिलती है तो उसका यूएमसी बनाया जाएगा। वहीं ऑफलाइन परीक्षा के लिए 26 सेंटर बनाए गए हैं। इस परीक्षा का परिणाम भी 10 जुलाई तक जारी करने का दावा यूनिवर्सिटी प्रशासन ने किया है।

यूनिवर्सिटी की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 18 जून से शुरू हो रही हैं और इनको 28 जून तक खत्म कराया जाएगा। उसके बाद 12 दिन के अंदर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में कराया जा रहा है। - डॉ. एमएस धनखड़, परीक्षा नियंत्रक मुरथल यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें