फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दसवीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में छठे पायदान पर रहा जिला

Thu, 14 May 2026 09:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के हिंदू ग्रीन हाई स्कूल, मलिकपुर में तीसरे स्थान पर रही मुस्कान को मिठाई ​खिलाते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वीरवार को कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित किए। परीक्षा परिणामों में इस बार जहां जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है वहीं, विद्यार्थी काव्यांश ने 497 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
वीरावर दोपहर करीब 12 बजे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस बार का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। जिले के विद्यार्थियों ने इस बार काफी शानदार प्रदर्शन किया है। जिले में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 91.67 फीसदी रहा।
विज्ञापन

जिले के 15,205 विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इनमें से 13,938 परीक्षार्थी पास हुए है। प्रदेश में सोनीपत का परीक्षा परिणाम छठे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

मुस्कान का लक्ष्य सिविल सर्विस परीक्षा पास करना
गांव मलिकपुर की मुस्कान ने जिले में 494 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मुस्कान ने बताया कि वह सिविल सर्विस परीक्षा पास करना जीवन का लक्ष्य मानकर चल रही है। इसके लिए अभी से कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि मुस्कान जो टारगेट सेट कर लेती है उसके पूरा होने तक पीछे नहीं हटती। 10वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारियों के दौरान भी उसने ऐसा ही किया था। वह हर रोज टारगेट सेट करती थी। जब तक वह पूरा नहीं होता था तब तक पढ़ाई करती रहती थी।

फोटो : सोनीपत के हिंदू ग्रीन हाई स्कूल, मलिकपुर में तीसरे स्थान पर रही मुस्कान को मिठाई खिलाते

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें