फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उपायुक्त ने सुनीं राजनीतिक दलों की आपत्तियां, दर्ज कराने का अंतिम दिन आज

Wed, 18 Mar 2026 09:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम चुनाव-2026 के मद्देनजर 27 मार्च को प्रकाशित की जाएगी अंतिम मतदाता सूची
विज्ञापन

फोटो 26: सोनीपत लघु सचिवालय में राजनीति दल के प्रतिनिधियों की आपत्ति सुनते उपायुक्त सुशील सारवान। स्रोत: सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर तैयार की जा रही मतदाता सूची को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने संबंधित नागरिकों एवं पक्षकारों की आपत्तियां सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आपत्ति और दावे को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने से पूर्व अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने के विषय पर बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीति दल के प्रतिनिधि को अंतिम मतदाता सूची से संबंधी कोई आपत्ति है तो वह 19 मार्च तक अपील कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त दावे, आपत्तियां एवं अपीलों का समयबद्ध और नियमों के अनुसार निपटान किया जाए ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे। अपात्र नामों को हटाया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि सभी दावे एवं अपीलों के निपटान के बाद 27 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें