खरखौदा। गांव सिलाना के रहने वाले बुजुर्ग ने अपनी पुत्रवधू व दो भाइयों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बुजुर्ग के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे के बयान पर उसकी पत्नी व दो सालों के खिलाफ उसके पिता को आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव सिलाना निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी ने उसे व उसके पिता को परेशान करना शुरू कर दिया था। वह उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। ऐसे में कई बार उन्होंने अपने ससुराल पक पक्ष से बात की, लेकिन हर बार उन्होंने अपनी लड़की का ही साथ दिया। लगातार घर में झगड़ा रहने लगा तो उसकी पत्नी से दिल्ली में रहने की जिद की। जिसके बाद उसने रोहिणी दिल्ली में एक फ्लैट ले लिया, लेकिन इसके बाद भी उसकी पत्नी के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। इतना ही नहीं उसके साले भी उसे व उसके परिवार के सदस्यों को मारने की धमकी देते रहते थे। राजेश का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी ने उसके पिता बिजेंद्र के साथ झगड़ा कर उन्हें झूठे केस मे फंसाने की धमकी दी थी। जिससे आहत होकर मंगलवार को उसके पिता बिजेंद्र सिंह ने जहर खा लिया। उसके पिता के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराया गया। राजेश ने बताया कि उसके पिता ने सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उन्होंने उसकी पत्नी को ही जिम्मेदार ठहराया है। शिकायत पर पुलिस ने राजेश की पत्नी व उसके दो भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
--
बुजुर्ग की जहर खाने से मौत हो गई। मामले में बुजुर्ग के बेटे ने अपनी पत्नी व सालों पर उसके पिता व उसे तंग करने का आरोप लगाया है। एक सुसाइड नोट भी मिला है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
धर्मेंद्र चौकी प्रभारी, फरमाणा।