फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दातौली-बेगा मार्ग उखाड़कर छोड़ा, राहगीर परेशान

Tue, 23 Jun 2026 08:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में उखाड़कर छोड़ा गया दातौली-बेगा मार्ग। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
गन्नौर। गांव दातौली और बेगा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को उखाड़ कर छोड़ दिया गया है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। उखड़ी हुई मिट्टी और धूल के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

प्रवेश, लोकेश, नीरज का कहना है कि सड़क को कई दिन पहले निर्माण के लिए उखाड़ा गया था लेकिन इसके बाद कार्य की गति बेहद धीमी हो गई। मार्ग पर फैली मिट्टी और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है।
ग्रामीणों ने कहा कि बारिश होने पर मार्ग पर कीचड़ हो जाता है। लोगों का कहना है कि निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग को जल्द सड़क बनानी चाहिए। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि काम में तेजी लाने के आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें