फोटो : सोनीपत के गन्नौर स्थित गांधी नगर में डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित क
गन्नौर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मंगलवार को गांधी नगर में मनाया गया। शक्ति केंद्र प्रमुख नरेंद्र भारती के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेहरा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में अमित सैनी, अजय जैन, वीरेंद्र सिंह, सतबीर कोच और कुलदीप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद