फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दहिया खाप शादियों में अनावश्यक दिखावे व रात्रि विवाह के पक्ष में नहीं

Sun, 01 Mar 2026 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सिसाना में बैठक में उपस्थित पुराने रोहतक क्षेत्र में आने वाली खापों के प्रधान और अन्य प्रतिनिधि
विज्ञापन
खरखौदा। दहिया खाप ने बढ़ते शादी-विवाह के खर्च, अनावश्यक दिखावे और रात्रि आयोजनों से हो रही असुविधाओं पर मंथन कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शादी दिन में ही होंगी। इस पर बैठक में शामिल सभी खाप प्रधान व प्रतिनिधियों ने भविष्य में अपने परिवारों की शादियां दिन में कराने की बात कही।
विज्ञापन

गांव सिसाना में शनिवार को दहिया खाप की अगुवाई में पुराने रोहतक की खापों की बैठक बुलाई गई थी। इसकी अध्यक्षता खाप प्रधान जयपाल दहिया ने की। वहीं खाप प्रधानों और अन्य प्रतिनिधियों ने सामाजिक समरसता और सुधार से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
प्रधानों का कहना था कि दिन में विवाह कार्यक्रम आयोजित करने से फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी, सुरक्षा संबंधी चिंताएं कम होंगी और बुजुर्गों व महिलाओं को भी सुविधा मिलेगी। साथ ही बिजली की खपत में कमी आएगी और सामाजिक कार्यक्रम सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकेंगे।
विज्ञापन

पंचायत में यह भी तय किया गया कि इस निर्णय की जानकारी खाप से जुड़े सभी गांवों तक पहुंचाई जाएगी और समाज से इसका पालन करने की अपील की जाएगी जबकि बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि खुद इसका पालन करेंगे। खाप प्रधान अब हर महीने के आखिरी शनिवार को एक बैठक कर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा किया करेंगे।
इसके साथ ही बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि अगर किसी खाप का प्रधान गलत कदम उठाता है तो वह भी कार्रवाई के दायरे में आएगा।
ये रहे मौजूद
जगवंत हुड्डा, जयवीर कुंडू, संजय देशवाल, राजपाल कलकल, राजपाल कादियान, मानसिंह दलाल, कुलदीप मलिक, मूलचंद सहरावत, सतीश सरोहा, भलेराम नरवाल, राज सिंह दलाल, सुभाष गोयत (महम चौबीसी), सतबीर गहलावत, राजा खत्री (इस्माइला), कंवर सिंह धनखड़ (360 खाप), नरेंद्र जाखड़ और जयसिंह गहलावत सहित विभिन्न खापों के प्रधान व प्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें