फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुरथल विश्वविद्यालय में सड़कों के पुनर्निर्माण पर खर्च होंगे 2.60 करोड़ रुपये

Tue, 02 Sep 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में खस्त - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में खस्ताहाल सड़काें के पुनर्निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से रि-टेंडर लगाया गया है। विभाग की ओर से पहले लगाए गए टेंडर को तकनीकी खामियों के चलते रद्द कर दिया गया था। सड़कों के पुनर्निर्माण पर करीब 2.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग विभाग के पास सड़कें ज्यादा खस्ताहाल हैं। सड़कों का पुनर्निर्माण होने से स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा होगी। विवि के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक वर्ग के कर्मचारी मार्च में प्रदर्शन कर सड़कों के पुनर्निर्माण का मुद्दा उठा चुके हैं। वे करीब 5 माह से सड़कों के नवीनीकरण की मांग कर रहे हैं। सड़कों के नवीनीकरण को लेकर विभाग ने रि-टेंडर लगाया है।
इसके बाद मुख्यालय को अलॉटमेंट पत्र लिखा जाएगा। अलॉटमेंट मिलने के बाद विश्वविद्यालय की सड़कों पर पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो सकेगा। करीब 273 एकड़ में फैले मुरथल विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग विभाग के पास खस्ताहाल सड़क के अलावा अन्य कई मार्गों पर भी काफी समय से गड्ढे बन चुके हैं।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय में प्रदेश ही नहीं, बल्कि दूसरे प्रदेशों हिमाचल, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व विदेशों के विद्यार्थी भी विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तु कला, प्रबंधन अध्ययन व मानविकी जैसी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन सड़कों के बन जाने से स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को आवागमन में आसानी होगी।



मुरथल विश्वविद्यालय में खस्ताहाल सड़कों का पुनर्निर्माण जल्द शुरू करवाया जाएगा। पहले वाले टेंडर को तकनीकी खामी के चलते रद्द करना पड़ा। ऐसे में विभाग ने कार्य के लिए रि-टेंडर कॉल की है। टेंडर एक सप्ताह में अलाॅट होने के बाद मुख्यालय से मंजूरी लेकर विश्वविद्यालय में सड़कों का नवीनीकरण करवाया जाएगा। इससे विश्वविद्यालय में आवागमन करने वाले लोगों को फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन

-पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें