फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नववर्ष पर जिला अस्पताल में गूंजीं नौ नवजातों की किलकारियां

Fri, 02 Jan 2026 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के ​नागरिक अस्पताल में नवजात बच्ची के साथ पायल। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। एक तरफ देश में नववर्ष का जश्न मनाया जा रहा है तो वहीं जिला नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में दोपहर 1 बजे तक नौ बच्चों ने जन्म लिया। गायनी वार्ड में हुए सामान्य प्रसव के दौरान छह बच्चियों और तीन बच्चों ने की किलकारियां गूंजीं। स्वास्थ्य विभाग और परिवारों के लिए नए साल की शुरुआत का जश्न था जिसमें अक्सर कन्या जन्म को शुभ माना गया।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में नववर्ष की शुरुआत में तड़के ढाई बजे एक बच्ची ने जन्म लिया। परिवार के साथ चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने खुशी जाहिर की। चिकित्सक ने बताया कि सभी बच्चे स्वस्थ हैं। परिजनों ने बताया कि साल की शुरुआत के साथ ही बच्चे के जन्म के साथ खुशी दोगुना हो गई हैं। उनके जन्म की तारीख सदा खास रहेगी।
बुधवार-वीरवार की रात 12 बजे के बाद नववर्ष के पहले दिन दोपहर एक बजे तक नौ बच्चों ने जन्म लिया। नववर्ष पर घर में आए नए मेहमान के स्वागत में परिजन ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। बेटियों के जन्म पर लोगों ने साल के पहले दिन घर में लक्ष्मी का आगमन बताया। नए मेहमान के आने पर परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन


साल का पहला दिन खुशी का रहा। मेरी कोख से पहली बार लक्ष्मी के रूप में कन्या ने जन्म लिया है। परिजनों की सहमति के बाद बेटी का नामकरण किया जाएगा। -पायल, खरखौदा।

नववर्ष के मौके पर दूसरी बेटी ने जन्म लिया है। साल के पहले दिन बेटी का जन्म होने से परिवार में खुशी का माहौल है। -अमृता, देवडू।
जिला अस्पताल में रोजाना 15-20 डिलिवरी होती है। नववर्ष के पहले दिन वीरवार दोपहर एक बजे तक नौ बच्चों ने जन्म लिया। इनमें जन्म लेने वाली लड़कियों की संख्या ज्यादा है। पहले दिन से ही लिंगानुपात में सुधार है। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए दोहरी खुशी है। स्वास्थ्य विभाग की लोगों को जागरूक करने की मुहिम जारी रहेगी। -डाॅ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन।

फोटो 03: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में नवजात बच्ची के साथ पायल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें