मतदान के करने बाद धर्मबीर सिंह अपनी पत्नी नीलम मदान के साथ।
- फोटो : Sonipat
गोहाना। ओमान में रहने वाला दंपती चार साल बाद अपने देश पहुंचा। स्वदेश लौटकर दंपती ने अपने वोट का इस्तेमाल कर प्रदेश में बनने वाली सरकार में अपनी भागीदारी की। दंपती ने बताया कि वह 70 हजार रुपये खर्च कर अपने शहर पहुंचे हैं। उनका मकसद केवल विधानसभा चुनाव में अपने वोट का इस्तेमाल करना था।
शहर के वार्ड संख्या-3 के देवीनगर के रहने वाले धर्मबीर सिंह ने बताया कि वह पिछले चार साल से अपनी पत्नी नीलम मदान के साथ ओमान में रहते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मतदान देश व प्रदेश हित के लिए करता है। ऐसे में उनके मन में भी यह जिज्ञासा जगी और उन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव में पत्नी नीलम को मतदान करने के लिए सहमत किया। इसके बाद हम दोनों 17 अक्तूबर को अपने शहर पहुंचे। धर्मबीर ने कहा कि वह ओमान में रहकर अपना बिजनेस करते हैं, लेकिन प्रदेश के युवाओं के भविष्य के लिए कहीं न कहीं उनका वोट काम आएगा, जब एक अच्छी सरकार प्रदेश में बनेगी तो वह युवाओं के साथ हर व्यक्ति को इसका अधिकार दिलाएगी।