फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों की मुस्तैदी से सशक्त हो रहा देश : डॉ. अरविंद शर्मा

Sun, 22 Feb 2026 05:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : साेनीपत के गांव गुहणा में शहीद लांस नायक हवा सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण करते सहकारिता म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि वीर जवानों के बलिदान और सीमाओं पर मुस्तैद सैनिकों की बदौलत देश सशक्त हो रहा है। सरकार निरंतर जवानों के उत्साहवर्धन एवं उनके प्रति सम्मान को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
सहकारिता मंत्री रविवार को गांव गुहणा ने वर्ष 1965 की जंग में शहीद हुए लांस नायक हवा सिंह के शहीद स्थल व उनकी प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। 20.65 लाख रुपये से प्रतिमा बनवाई गई है। उन्होंने कहा कि वीर जवानों की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार ने दशकों पुरानी वन रैंक-वन पेंशन की मांग को मजबूत इच्छाशक्ति के साथ पूरा किया है। 11 साल में प्रदेश में भूतपूर्व सैनिक व केंद्रीय सशस्त्र बल के कल्याण के लिए सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग का गठन किया गया है।
पूर्व सैनिक ने बताया कि फरमाणा गांव में शहीद तेज सिंह की प्रतिमा खंडित हो चुकी है इस पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने कोटे से उनकी प्रतिमा बनवाने की घोषणा की थी। इस दौरान भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, प्रदीप सांगवान, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, गहलावत खाप प्रधान दयानंद गहलावत, हुड्डा खाप प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा, नरेंद्र गहलावत, सरपंच मंजू, जसबीर दोदवा उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात
कैबिनेट मंत्री ने गांव गुहणा के बूथ संख्या 188 पर पार्टी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 131वें संस्करण को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को मन की बात के माध्यम से न केवल एकजुट किया है अपितु हर महीने के अंतिम रविवार को नए विचारों के साथ समाज को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने की बात करते हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने सवा करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास
सहकारिता मंत्री ने गांव गुहणा में सवा करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने 17.82 लाख रुपये से जाटू वाला तालाब की चहारदीवारी का निर्माण व मुख्य रास्ते से देवीलाल के घर तक गली निर्माण का शुभारंभ किया। 55.5 लाख रुपये से बनने वाले सब हेल्थ सेंटर व 16.43 लाख रुपये बनने वाली एससी चौपाल का शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि गांव में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए 80 लाख रुपये मंजूर करते हुए टेंडर लगाया जा चुका है। उन्होंने एससी चौपाल निर्माण के लिए 11 लाख रुपये व शहीद स्थल की देखरेख के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें