संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी योगेश चंद्र दूहन के नूंह में जिला परियोजना संयोजक बनने पर बीईओ कार्यालय राई में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। साथ ही हुल्लाहेड़ी के सरकारी स्कूल में प्राचार्य से पदोन्नत हुईं खंड शिक्षा अधिकारी ऊषा का स्वागत किया गया। इस मौके पर राई खंड के सभी स्कूलों के मुखिया शामिल हुए।
पूर्व एईओ जगबीर मलिक ने बताया कि योगेश चंद्र दूहन ने 17 फरवरी 2023 को कार्यभार ग्रहण किया था। इस मौके पर नरेंद्र खापरा, मंजीत कुमारी, प्रदीप कुमार, विनोद दहिया, प्रवीन कुमार हुड्डा, जगबीर राणा, भारती, एबीआरसी संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।