फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा उठान समय पर नहीं होने का आरोप लगा पार्षदों ने शुरू किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कूड़ा उठान में लापरवाही का आरोप लगाकर नगर निगम के पार्षदों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। वार्ड-1 से 20 तक के सभी पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय के गेट के बाहर मंच लगाकर जेबीएम एजेंसी के खिलाफ हल्ला बोला और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पार्षदों ने निगम अधिकारियों व एजेंसी के ठेकेदारों के बीच मिलीभगत के आरोप भी लगाए। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा वह धरने को समाप्त नहीं करेंगे। धरने में भाजपा और कांग्रेस दोनों के समर्थित पार्षद शामिल हैं। इस दौरान निगम आयुक्त के कहने पर पार्षदों को एक कर्मचारी धरने पर बुलाने गया था, लेकिन पार्षदों ने मिलने से मना कर दिया।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठान को लेकर पार्षदों का कहना है कि शहर में कूड़ा उठान की जिम्मेदारी जेबीएम कंपनी की है, लेकिन स्वच्छता के प्रति कंपनी किसी भी क्षेत्र में गंभीर नहीं है। शहर के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये गंदगी में ही डाले जा रहे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग सुधरने की बजाय लगातार गिरती जा रही है। ऐसे में पार्षदों में निगम अधिकारियों व जेबीएम एजेंसी के प्रति लगातार रोष पनपता जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम की तरफ से समस्या का कुछ समाधान नहीं किया जा रहा है। देर तक लगने वाले गंदगी के ढेर शहर की सूरत को बिगाड़ रहे हैं। ऐसे में धरने पर बैठने के अतिरिक्त उनके पास कोई विकल्प ही नहीं बचा था।
नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठान का जिम्मा संभाले हुए जेबीएम कंपनी पर कार्रवाई करवाने को लेकर लामबंद हुए पार्षदों में भाजपा के सभी पार्षद भी शामिल हैं। धरने पर बैठे भाजपा पार्षदों का कहना है कि एजेंसी पर कार्रवाई कराने के लिए सरकार के पास पत्र भेजा है, लेकिन अब तक समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ है। नगर निगम के वार्ड-1 से लेकर 20 तक शामिल हुए पार्षदों का कहना है कि जब तक एजेंसी पर कोई कार्रवाई नहीं होगी तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन

पार्षदों ने अपनी मांगों लेकर सुबह 8 बजे ही धरने पर पहुंचना शुरू कर दिया। धरना जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया अन्य संगठन भी साथ आ गए। पार्षदों ने धरने पर निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता को बुलाने की जिद की, लेकिन उनके धरने पर न पहुंचने पर पार्षद आक्रोश में आ गए और धरने को अनिश्चितकालीन समय में बदल दिया। इससे पहले निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता ने कर्मचारी को भेजकर पार्षदों को मिलने के लिए कहा था, लेकिन पार्षदों ने उन्हें ही धरने पर आने की बात कही।
-जनसंख्या और घरों के अनुसार कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की व्यवस्था की जाए
-निगम क्षेत्र में बने अवैध कूड़ा प्वाइंटों को खत्म किया जाए
-कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में हेल्परों की नियुक्ति की जाए
-डोर-टू-डोर नियमित रूप से कूड़ा उठाया जाए
- कूड़ा उठाने के पक्के प्वाइंट से हर रोज निश्चित समय पर कूड़ा उठाया जाए
-हर वार्ड के सफाई निरीक्षक और निगम पार्षद की सफाई को लेकर संतुष्टि की जानी चाहिए।
धरने में शामिल रहे पार्षद
नगर निगम वार्ड-1 से पार्षद हरि प्रकाश सैनी, वार्ड-2 से सुरेंद्र नैय्यर, वार्ड-3 से सुरेंद्र मदान, वार्ड-4 से बबीता त्रिभुवन कौशिक, वार्ड-5 से मुकेश सैनी, वार्ड-6 से रेनू प्रवीन सैनी, वार्ड-7 से मुनिराम उर्फ लाला ठोलेदार, वार्ड-8 से पुनीत त्यागी, वार्ड-9 से प्रतिनिधि प्रिंस सरोहा, वार्ड-10 से प्रतिनिधि डॉ. महेश लुथरा, वार्ड-11 से इंदु वलेचा, वार्ड-12 से लक्ष्मी नारायण तनेजा, वार्ड-13 से प्रतिनिधि देवेंद्र सैनी, वार्ड-14 से सूर्या दहिया, वार्ड-15 से अतुल जैन, वार्ड-16 से मोनिका, वार्ड-17 से नवीन, वार्ड-18 से मनजीत, वार्ड-19 से बिजेंद्र मलिक व वार्ड-20 से नीतू दहिया मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त मनोनीत पार्षद जयसिंह ढिल्लो भी शामिल हुए।
मेयर भी धरने के समर्थन में आए, आज हो सकते हैं शामिल
नगर निगम के मेयर निखिल मदान ने कूड़ा उठान को लेकर धरने पर बैठे पार्षदों को समर्थन किया है। मेयर निखिल मदान ने कहा कि शहर के हालात सही नहीं है। इनके पास न गाड़ी हैं और न ही कूड़ा उठान को लेकर संसाधन, जिसकी वजह से शहर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। वह सरकार से मांग करते हैं जेबीएम एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करके अन्य किसी एजेंसी को काम दिया जाए, जो शहर के सुंदरीकरण को लेकर गंभीर हो। मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पार्षदों के धरने पर मंगलवार को मेयर निखिल मदान भी शामिल हो सकते हैं।
पार्षदों की मांगें अवांछित, समय आने पर किया जाएगा खुलासा : एजेंसी
एजेंसी ने पार्षदों के धरने का कारण कुछ और ही बताया है। आयुषी हाइजीन के निदेशक शीशपाल राणा ने बताया कि उन्होंने अपना पक्ष सरकार के सामने रख दिया है। सफाई मामले में कुछ पार्षद अवांछित मांग कर रहे हैं, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। जेबीएम नगर निगम सोनीपत के सभी घरों से कचरे संग्रह का कार्य कर रहा है और मुरथल में म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट (डब्ल्यूटीपी) से ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की है, जहां बिजली का उत्पादन दैनिक आधार पर किया जा रहा है। पार्षद जनहित की बजाय कुछ अवांछित मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। यदि ऐसे हालात रहे तो आने वाले समय में एजेंसियों व ठेकेदारों को निविदाएं निष्पादित करने में मुश्किल होगी।
पार्षदों की मांग पर ही कुछ दिन पहले शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण किया है। कार्रवाई जल्दी में नहीं की जा सकती। पार्षदों को मिलने के लिए कार्यालय में बुलाया गया है, लेकिन वे नहीं पहुंचे। वहीं, कार्यालय में कई महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी, जिनमें मैं शामिल रही। जेबीएम एजेंसी को अल्टीमेटम दिया गया है। समय अवधि तक हालात नहीं सुधरे को ठेका रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।- मोनिका गुप्ता, आयुक्त नगर निगम सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें