फोटो 31- सोनीपत के नागरिक अस्पताल परिसर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लि
सोनीपत। वायु गुणवत्ता के गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण लागू है। इसके तहत निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, नागरिक अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (एमसीएच) के भवन का निर्माण चल रहा है।
ग्रैप-4 के नियम लागू होने के बाद भी जिले में अधिकतर निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है मगर एमसीएच का निर्माण चल रहा है।लोक निर्माण विभाग की ओर से मामले में लापरवाही बरती जा रही है। प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है।
अगर कहीं पर नियमों की अवहेलना की जा रही है तो नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। -अजय मलिक, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सोनीपत।