फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मादक पदार्थ तस्करी में पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के पुराने मामले में पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उत्तम को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट कुंडली टीम 5 अप्रैल को गोहाना क्षेत्र में गश्त पर थी। उस समय पुलिस को सूचना मिली कि गोहाना की किसान कॉलोनी निवासी भरत उर्फ भरतू चरस बेचता है। वह रामशरणम आश्रम गोहाना बाईपास के रास्ते अपने घर की ओर जाएगा।
इस पर पुलिस ने अनाज मंडी के पास नाकाबंदी कर दी थी। वहां से गुजर रहे भरत की तलाशी लेने पर उसके पास से 1.510 किलो चरस बरामद हुआ। उसके खिलाफ गोहाना शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इस मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त ने 12 नवंबर को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब क्राइम यूनिट कुंडली ने इनामी आरोपी उत्तम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें