साेनीपत। आध्यात्मिक गुरु दिवस के मौके पर सोमवार को सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में कबीरपुर रोड स्थित कृपाल आश्रम की संगत ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश देते हुए निगम क्षेत्र पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान 41 पौधे लगाए।
पौधों को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रायपुर, बड़वासनी (सोनीपत-गोहाना रोड), पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए। इस दौरान बताया गया कि आध्यात्मिक गुरु दिवस की शुरुआत दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह महाराज ने 27 जुलाई 1980 को की गई थी।
यह दिवस प्रत्येक वर्ष जुलाई के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इसी दिन हजूर बाबा सावन सिंह महाराज का प्रकाश दिवस भी मनाया जाता है। इस दौरान संगत ने प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।