गोहाना में परशुराम चौक पर आयोजित साप्ताहिक रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि रमन गुप्ता रक्तदान करत
गोहाना। सोनीपत मोड़ स्थित परशुराम चौक पर भाग राम ट्रस्ट, गोहाना की ओर से आयोजित साप्ताहिक रक्तदान शिविर में 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर की अध्यक्षता उषा गगनेजा ने की जबकि संयोजन सतीश सैनी ने संभाला। कार्यक्रम का मार्गदर्शन सुरेंद्र विश्वास ने किया।
मुख्य अतिथि रमन गुप्ता (मातुराम जलेबी वाले) ने तीसरी बार रक्तदान किया। शिविर में सेना में कार्यरत अंकित ने पहली बार रक्तदान किया। इनके अलावा दलवीर, अंकित, अमन, आजाद, शिवकुमार, रामगोविंद और निमित्त, अमन, आदित्य और मुकेश ने रक्तदान किया। संवाद