फोटो :: सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर बंद व टूटी पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद
- फोटो : Samvad
सोनीपत। पुलिस प्रशासन ने बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नलों को दोबारा चालू करने और जरूरत वाले चौराहों पर नए सिग्नल लगाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सोनीपत पुलिस, नगर निगम और सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) संयुक्त कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं।
पहले चरण में मंगलवार को आईटीआई चौक और महाराणा प्रताप चौक पर ट्रैफिक लाइटें दोबारा चालू कर दी गईं। शहर में वर्षों पहले आधुनिक और ऑनलाइन नियंत्रित ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे। उस समय दावा किया गया था कि इससे जाम की समस्या कम होगी और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
शुरुआती दौर में व्यवस्था प्रभावी रही लेकिन रखरखाव के अभाव में अधिकांश ट्रैफिक लाइटें बंद होती चली गईं। सुबह और शाम के व्यस्त समय में सिग्नल बंद रहने से प्रमुख चौराहों पर लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती करनी पड़ती है जिससे विभागीय संसाधनों पर भी दबाव बढ़ रहा है।
फोटो :: सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर बंद व टूटी पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद- फोटो : Samvad
फोटो :: सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर बंद व टूटी पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद- फोटो : Samvad