फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 1.21 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में, सीवरेज जाम और जलभराव से मिलेगी राहत

विज्ञापन
फोटो :04: सोनीपत के वेस्टर्न जोन में किया जा रहा डिस्पोजल का निर्माण। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। वेस्टर्न जोन में लंबे समय से सीवरेज जाम और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या झेल रहे हजारों लोगों को अगले माह राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने करीब 1.21 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-23 में बनाए जा रहे नए डिस्पोजल का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। अब आउटर रोड पर मुख्य मैनहोल का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके पूरा होते ही वेस्टर्न जोन का सीवरेज सीधे नए डिस्पोजल के माध्यम से ककरोई रोड स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद न केवल हजारों परिवारों को राहत मिलेगी, बल्कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विज्ञापन

इस परियोजना का उद्देश्य शहर की पुरानी सीवरेज समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था लागू होने के बाद सीवरेज लाइनों पर दबाव कम होगा और ओवरफ्लो की घटनाओं में कमी आएगी। परियोजना शुरू होने पर वार्ड-16 से वार्ड-22 तक के वेस्ट रामनगर, मोहन नगर, रोहतक रोड स्थित पुराने रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र, मयूर विहार, इंडियन कॉलोनी समेत आसपास की कई बस्तियों के लोगों को राहत मिलेगी। इन इलाकों में बारिश के दौरान सीवरेज ओवरफ्लो और जलभराव लंबे समय से बड़ी समस्या बना हुआ है।
उद्योगों और परिवहन क्षेत्र को भी होगा फायदा
रोहतक रोड के औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव के कारण उद्योगों और ट्रांसपोर्ट कारोबार को भी नुकसान उठाना पड़ता है। भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से कारोबार पर असर पड़ता है। नई निकासी व्यवस्था लागू होने के बाद यहां जलभराव की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है, जिससे औद्योगिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।
विज्ञापन

प्रतिदिन 35 एमएलडी सीवरेज का होगा बेहतर प्रबंधन
प्रतिदिन करीब 35 मिलियन लीटर (एमएलडी) सीवरेज निकलता है। नई परियोजना शुरू होने के बाद यह पूरा प्रवाह सेक्टर-23 डिस्पोजल के माध्यम से सीधे ककरोई रोड स्थित एसटीपी तक पहुंचेगा। इससे सीवरेज नेटवर्क अधिक प्रभावी बनेगा और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।
-
वर्जन
सेक्टर-23 डिस्पोजल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और मुख्य मैनहोल का कार्य अंतिम चरण में है। निर्धारित समय में कार्य पूरा होते ही नई सीवरेज निकासी व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी, जिससे वेस्टर्न जोन की व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सक्षम और प्रभावी होगी।
हर्षित कुमार, नगर निगम आयुक्त
नगर निगम शहर की वर्षों पुरानी सीवरेज समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। सेक्टर-23 डिस्पोजल परियोजना वेस्टर्न जोन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके शुरू होने से वार्ड-16 से 22 तक के हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


राजीव जैन, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें