फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुख्यमंत्री कल सोनीपत से करेंगे सीएमजीजीए कार्यक्रम 2.0 का शुभारंभ

Sun, 14 Dec 2025 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के ऋ​षिहुड विवि में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का निरीक्षण करते
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश में सुशासन को नई गति और दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम (सीएमजीजीए) 2.0 का शुभारंभ 15 दिसंबर को ऋषिहुड विश्वविद्यालय सोनीपत में किया जाएगा। इसके जरिए राज्यभर में सुशासन को मजबूत बनाने और सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के विजन को नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ऋषिहुड विवि का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस बार 27 सुशासन सहयोगी कार्यक्रम से जुड़कर सभी जिलों में कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस एसोसिएट्स 2.0 कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव यशपाल यादव को परियोजना निदेशक नियुक्त किया है।
कार्यक्रम में इस वर्ष ग्लोबल विलेज फाउंडेशन व ऋषिहुड विश्वविद्यालय पार्टनर संस्थाओं के रूप में सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2016 में सीएमजीजीए कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी, जिसने राज्य में सुशासन के क्षेत्र में बेहतर परिणाम दिए।
विज्ञापन

अब मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करना, प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाना, नवाचार के माध्यम से समस्याओं का समाधान करना और नागरिक-केंद्रित शासन को प्रोत्साहित करना है। यह कार्यक्रम सुशासन मॉडल को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी रूट, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी प्रबंधों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, डीसीपी प्रबिना पी., एसडीएम सुभाष चंद्र, अंजलि क्षोत्रिय, निर्मल नागर, प्रवेश कादियान, सहायक पुलिस आयुक्त निधि नैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें