फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 2.33 करोड़ से पार्कों का होगा सुंदरीकरण, सीवर लाइन डालने के साथ गली बनेगी

Sun, 14 Dec 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11. सोनीपत के सेक्टर-12 में विकास कार्य के शुभारंभ पर ना​रियल तोड़ते विधायक नि​खिल मदान, स
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-12 में शनिवार को विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि सेक्टर के विभिन्न पार्कों में लगभग 73 लाख रुपये से नवीनीकरण के कार्य करवाए जाएंगे। इनमें चहारदीवारी व ग्रिल की मरम्मत के साथ रंग रोगन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ वाकिंग ट्रैक, झूलों और ओपन जिम की मरम्मत की जाएगी। पार्कों में लोगों के बैठने के लिए आवश्यकता अनुसार बेंच लगवाए जाएंगे। मेयर राजीव जैन ने बताया कि सरदारों वाली गली को 65 लाख रुपये से पक्का किया जाएगा। इसके पश्चात विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने देव नगर में विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
मेयर ने बताया कि वार्ड नंबर 15 के देव नगर और सुभाष नगर में 95 लाख रुपये से सीवर लाइन डाली जाएगी। इस निगम पार्षद बबीता त्रिभुवन कौशिक, अतुल जैन, नवीन तंवर, मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज सोनी, किरण बाला, अतुल गौतम, प्राध्यापक दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें