फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बदले मौसम ने सांसों को दी स्वच्छ संजीवनी

Mon, 11 May 2026 05:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत शहर के बाहरी छोर पर छाई हरियाली। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत: मई की शुरुआत में खराब वायु गुणवत्ता से जूझ रहे सोनीपत के लोगोें के लिए अब बड़ी राहत मिली है। मौसम में आए बदलाव की वजह से शहर की हवा भी साफ हो गई है। पिछले पांच दिन से एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ग्रीन जोन में दर्ज किया जा रहा है।
इससे पहले महीने की शुरुआत में एक्यूआई 250 के आसपास पहुंच गया था। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अब वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गया है। मई की शुरुआत में एक्यूआई 241 दर्ज किया गया था। यह 5 मई तक 246 पर था।
विज्ञापन

छह मई को तेज हवा और वातावरण में बढ़ी नमी के बाद इसमें तेजी से गिरावट आई है। 7 मई से लगातार एक्यूआई दहाई के अंक में बना हुआ है। इससे लोगों को सांस लेने के लिए स्वच्छ संजीवनी मिल पा रही है।
विशेषज्ञ का मानना है कि यदि प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को लगातार प्रभावी ढंग से लागू किया जाए तो शहर की हवा को लंबे समय तक स्वच्छ रहा जा सकता है। मौसम में आए बदलाव ने प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने में बड़ी भूमिका निभाई है।
6 मई को तेज हवा चलने और वातावरण में नमी बढ़ने के बाद एक्यूआई घटकर 112 तक पहुंच गया था। इसके बाद से लगातार वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हो रहा है। 7 मई को 68, 8 मई को 76, 9 मई को 75, 10 मई को 68 व 11 मई को 67 एक्यूआई दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. प्रेमदीप के अनुसार तेज हवा ने धूलकणों और प्रदूषक तत्वों को फैलाकर उनका प्रभाव कम कर दिया है। साथ ही वातावरण में बनी नमी ने भी प्रदूषण को नीचे लाने में मदद की है। इससे लोगों को साफ हवा में सांस लेने का अवसर मिला है।
कुछ दिनों से सुबह और शाम के समय वातावरण अपेक्षाकृत साफ दिखाई दे रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली है। पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ी है।
विज्ञापन


पर्यावरण प्रेमी ट्रीमैन देवेंद्र सूरा ने कहा कि यदि प्रशासन धूल नियंत्रण, कूड़ा जलाने पर रोक और यातायात प्रबंधन जैसे कदमों को सख्ती से लागू रखे तो सोनीपत लंबे समय तक बेहतर वायु गुणवत्ता बनाए रख सकता है। वहीं, नागरिकों को भी प्रदूषण कम करने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें