संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। दिल्ली के मयूर विहार निवासी अमिताभ तब हैरान रह गए जब उनके नाम पर सोनीपत पुलिस का चालान घर पहुंचा। चालान जिस गाड़ी का था वह किया कंपनी की कार थी जबकि उनके पास लाल रंग की आल्टो कार है।
पीड़ित अमिताभ सिन्हा ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में दी है। शिकायत में बताया कि 29 जनवरी को जीटी रोड पर पुलिस ने एक गाड़ी का चालान किया लेकिन चालान उनके नाम पर भेज दिया गया।
उन्हें आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी आल्टो का नंबर फर्जी तरीके से अपनी गाड़ी पर लगा रखा है और उसी का चालान हुआ है।
शिकायत के आधार पर थाना बड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस फर्जी नंबर का प्रयोग करने वाले वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। शिकायतकर्ता ने सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात सोनीपत को शिकायत देकर चालान रद्द करने की भी मांग की है।