फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वारदात में प्रयुक्त हुई थी दिल्ली से चोरी की गई कार

Tue, 12 Mar 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल स्थित गुलशन ढाबे की पार्किंग में शराब कारोबारी सुंदर मलिक की हत्या में प्रयुक्त कार दिल्ली के सरस्वती विहार से चोरी की गई थी। हमलावरों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस ने कार को खेवड़ा-झुंडपुर रोड से बरामद किया था। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव सरगथल फिलहाल पटेल नगर निवासी शराब कारोबारी सुंदर मलिक उर्फ सुंदरा (36) शनिवार रात करीब दस बजे गुलशन ढाबा की पार्किंग में अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आया था। वह रात को गाड़ी में ही सो गया था। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे होंडा अमेज कार में साथी संग आए दो युवकों ने पार्किंग में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर सुंदर की हत्या कर दी थी। दर मलिक उर्फ सुंदरा कुख्यात नीतू दाबोदिया गैंग का शार्प शूटर रहा है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त की गई कार को खेवड़ा-झुंडपुर रोड पर लावारिस हालत में बरामद किया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि उस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है। चेसिस नंबर की जांच करने पर पता लगा कि कार दिल्ली के सरस्वती विहार से चोरी हुई थी। मुरथल थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस टीम हमलावरों की पहचान को लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सुंदर मलिक का मोबाइल मददगार बन सकता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मोबाइल लॉक है। उसे बिना डाटा डिलीट खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें