फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तेल डलवाया और भुगतान किए बिना भागा कार चालक

Sun, 28 Sep 2025 07:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :39: सोनीपत के गांव माहरा स्थित फिलिंग स्टेशन पर कार में पेट्रोल डलवाने के दौरान चालक के भ
विज्ञापन
गोहाना। गांव माहरा स्थित श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन पर कार सवार युवकों ने पेट्रोल डलवाया और बिना भुगतान किए भाग गए। भागने समय युवकों ने फ्यूल डिस्पेंसर यूनिट को भी तोड़ दिया। इससे पंप संचालक को आठ से नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक कार पर बाइक का फर्जी नंबर लगाकर आए थे।
विज्ञापन


गांव नूरनखेड़ा निवासी आशीष ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उनका गांव माहरा में श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन है। शुक्रवार को कार सवार दो युवक आए और 2800 रुपये का पेट्रोल भरने के लिए कहा। 2600 रुपये का पेट्रोल भरते ही वह गाड़ी लेकर भाग निकले। इससे डिस्पेंसर यूनिट उखड़ गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
कार पर लगा रखी थी फर्जी नंबर प्लेट

पंप के कर्मचारियों ने कार का नंबर नोट कर लिया। पुलिस के आने के बाद कार का नंबर बताया गया। जांच में सामने आया कि कार पर बाइक की नंबर प्लेट लगाई गई थी। फर्जी नंबर प्लेट से पुलिस के लिए आरोपियों का पता लगाना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन


लगातार सामने आ रहे मामले

फिलिंग स्टेशन संचालक आशीष ने बताया कि इस तरह बिना भुगतान किए गाड़ी लेकर भागने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उनके फिलिंग स्टेशन पर यह दूसरी वारदात है। कुछ समय पहले 34 सौ का पेट्रोल लेकर कार सवार भाग गए थे। फ्यूल डिस्पेंसर टूटने से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है।

फोटो :39: सोनीपत के गांव माहरा स्थित फिलिंग स्टेशन पर कार में पेट्रोल डलवाने के दौरान चालक के भ

फोटो :39: सोनीपत के गांव माहरा स्थित फिलिंग स्टेशन पर कार में पेट्रोल डलवाने के दौरान चालक के भ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें