फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंग्रेजों में था सूरजमल का खौफ, निगरानी में तैनात रहते थे सिपाही

Thu, 14 Aug 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :38: सोनीपत के गांव फिरोजपुर बांगर स्थित स्वतंत्रता सेनानी सूरजमल का घर। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जब देशभर में आजादी की ज्वाला तेजी से भड़क रही थी तब गांव फिरोजपुर बांगर के वीर स्वतंत्रता सेनानी सूरजमल ने अंग्रेजी हुकूमत को खुली चुनौती दी थी।
विज्ञापन

उनका साहस ऐसा था कि वह सीधे अंग्रेजी शासन की नसों पर प्रहार करने में पीछे नहीं हटते थे।
गांव फिरोजपुर बांगर के स्वतंत्रता सेनानी सूरजमल ने तब पंजाब (अब हरियाणा) के पातली रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर साथी के साथ रेलवे लाइन उखाड़ दी थी जिससे रेल यातायात ठप हो गया था। यह केवल विरोध नहीं था बल्कि अंग्रेजी शासन को चेतावनी थी कि अब गुलामी की बेड़ियां टूटने वाली हैं।
खास बात यह रही कि उन्होंने यात्रियों को नुकसान से बचाने के लिए पास के रेलवे स्टेशन पर जाकर स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी और फिर उसे कमरे में बंद कर दिया।

फोटो :38: सोनीपत के गांव फिरोजपुर बांगर स्थित स्वतंत्रता सेनानी सूरजमल का घर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें