फोटो 13: सोनीपत के खरखौदा में पाई माइनर के पास मिले शव की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
खरखौदा। दिल्ली मार्ग से होकर गुजरने वाली पाई माइनर की पटरी पर शुक्रवार को एक युवक का गला-सड़ा शव पड़ा मिला, शव के पास एक बैग भी पड़ा हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया, नमूने एकत्रित करवाने के बाद शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
पाई माइनर पर दिल्ली मार्ग और थाना कलां मार्ग के बीच में पटरी पर एक युवक का शव पड़ा हुआ था, शव कई दिन पहले का होने के चलते गल-सड़ चुका था जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। शव के पास एक बैग भी पड़ा हुआ था, थान प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित कुमार का कहना है कि शिनाख्त नहीं हो पाने के चलते आसपास के थानों में सूचना दी गई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बैग में भी फिलहाल कोई पहचान लायक कुछ नहीं मिल पाया है। पता किया जा रहा है कि कहीं से कोई युवक लापता तो नहीं है। शव को पोस्टमार्टम करवाने पर ही उसकी मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।