गन्नौर। गांव मोई के जंगल में शनिवार सुबह 32 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर खुबड़ू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान मोई माजरी निवासी विकास के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार विकास शादीशुदा था और बुलडोजर चलाने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार शाम खाना खाकर घर से निकला था लेकिन लौटकर नहीं आया। शनिवार सुबह जंगल में बकरी चरा रहे एक युवक की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। संवाद