फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े से गला दबाकर हत्या करने के बाद जलाया गया व्यक्ति का शव, नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
गांव जाखौली के पास व्यक्ति का शव जलते मिलने के बाद जांच करते थाना प्रभारी और उनकी टीम। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई। गांव सेवली-जाखौली रोड पर श्मशान घाट के पास सड़क किनारे जलते मिले शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में शव के गले पर कपड़ा बंधा मिला है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कपड़े से गला दबाकर हत्या किए जाने के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए जलाया गया था। शव 90 फीसदी जलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने किसान के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंदेशा है कि कहीं अन्य स्थान पर हत्या कर यहां लाकर शव को जला दिया गया।
विज्ञापन

गांव जाखौली के रहने वाले अमित ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात करीब दस बजे अपने खेत में गया था। उसने देखा कि खेत के पास सड़क किनारे आग लगी हुई है। उसने पास जाकर देखा तो किसी व्यक्ति का शव जल रहा था। जिस पर अन्य राहगीर भी एकत्रित हो गए। उन्होंने आग पर काबू पाने के साथ ही पुलिस को अवगत कराया। हालांकि तब तक शव पूरी तरह से जल चुका था। राई थाना प्रभारी विवेक मलिक व उनकी टीम ने जांच की तो पाया कि व्यक्ति के गले में कपड़ा लिपटा है। उसकी कपड़े से गर्दन दबाने के बाद हत्या किए जाने की आशंका है। जिसके बाद शव को खुर्द-बुर्द करने को यहां जलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पूरी तरह से जलने के चलते नहीं हो सकी पहचान
व्यक्ति का शव करीब 90 फीसदी तक जलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। व्यक्ति के शरीर पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई गई है। जिसके चलते पूरा शरीर जल गया। इससे व्यक्ति की उम्र का अंदाजा भी नहीं लग सका। उसके गले पर कपड़ा बंधा था। हाथों पर कमीज जलकर चिपकी मिली है। व्यक्ति के दाहिने हाथ में दो अंगूठी है। पुलिस पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र से लापता लोगों के साथ ही दिल्ली-यूपी क्षेत्र से लापता लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।
विज्ञापन

पहले भी जली हालत व संदूक में मिल चुके शवों की नहीं हुई पहचान
सोनीपत से गुजर रहे जीटी रोड व आसपास का क्षेत्र शव ठिकाने लगाने के लिए सुरक्षित जोन बनता जा रहा है। यूपी-दिल्ली से सटे क्षेत्र में हत्या कर शवों को खुर्द-बुर्द कर फेंक दिया जाता है। पहले भी 15 जून, 2015 को गांव दहिसरा में बिटौड़े (उपलों के ढेर) में दो युवतियों के जले हुए शव मिल चुके हैं। उनकी पहचान नहीं हो सकी। गांव के रामनिवास ने पुलिस को सूचित था। पोस्टमार्टम में पता लगा था कि दोनों ही युवती थी। वहीं 6 अप्रैल, 2015 में ही युवक-युवती का शव बक्सों में डालकर यहां वस्त्रहीन अवस्था में फेंक दिया गया था। पहचान के अभाव में दोनों ही मामले पुलिस फाइल में बंद हो चुके हैं।
गांव सेवली-जाखौली रोड पर जली हालत में मिले शव की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान का प्रयास जारी है। व्यक्ति का शव पूरी तरह से जल चुका है। अंदेशा है कि उसकी किसी अन्य स्थान पर हत्या कर यहां खुर्द-बुर्द करने की नियत से जलाया गया है। लापता लोगों के बारे में सुराग लगाकर शव की पहचान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

- विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें