पेट्रोल पंप पर मशीन में गड़बड़ी मिलने के उपरांत कार्रवाई करते खाद्य एवं पूर्ति विभाग व मापतौल वि?
- फोटो : Sonipat
राई। गांव खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप के नजदीक पेट्रोल पंप पर नागरिक अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर ने डस्टर गाड़ी में 52 लीटर तेल डाले जाने का आरोप लगाया। उसकी गाड़ी में पहले से आठ लीटर तेल था और टंकी की क्षमता 50 लीटर की है। ऐसे में उसने मामले की शिकायत डीएफएससी को दी। सूचना मिलने के बाद खाद्य एवं पूर्ति विभाग और मापतौल विभाग के इंस्पेक्टर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और जांच के दौरान मशीन में गड़बड़ी सामने आई है। ऐसे में पेट्रोल पंप की एक मशीन को टीम ने सील कर दिया है।
खेवड़ा गांव स्थित शहीद तेजेंद्र सिंह पेट्रोल पंप पर नागरिक अस्पताल के डॉ. योगेश चौहान शनिवार दोपहर बाद अपनी गाड़ी लेकर तेल डलवाने के लिए गए थे।। उन्होंने खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक को शिकायत देते हुए बताया कि गाड़ी की टंकी फुल करवाने के लिए सेल्समैन को कहा। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि टंकी की क्षमता 50 लीटर है, लेकिन उसमें 52 लीटर तेल डाला गया और पहले से उसमें 8 लीटर के करीब तेल मौजूद था। उस पर उसने शक के आधार पर विभाग की टीम को अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद खाद्य एवं पूर्ति विभाग नरेंद्र नैन व मापतौल विभाग के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पेट्रोल पंप पर मशीन की जांच की। जांच के दौरान तेल डालने वाली मशीन में गड़बड़ी मिली। ऐसे में कार्रवाई करते हुए दोनों विभागों के इंस्पेक्टरों ने एक मशीन को सील कर दिया है।
मेडिकल ऑफिसर की शिकायत के उपरांत इंस्पेक्टरों को खेवड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर भेजा गया। वहां जांच के दौरान मशीन में गड़बड़ी मिलने पर सील कर दिया और मापतौल विभाग के डिप्टी कंट्रोलर को कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
- सुरेंद्र अरोड़ा, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक