फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने तेजस्वी यादव को पागल और विपक्ष को मूर्खों का झुंड बताया

Wed, 29 Oct 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32: सोनीपत के राई एजुकेशन सिटी में पत्रकारवार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें पागल तक कह डाला। यह भी कहा कि ऐसे पागलपन भरे बयान नहीं दिखाए जाने चाहिए। मंगलवार को मोहनलाल बड़ौली राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने यह टिप्पणी तेजस्वी यादव की तरफ दिए गए उस बयान पर की जिसमें तेजस्वी ने गुजरात से आए लोगों पर बिहार को लूटने का आरोप लगाया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि इंडिया गठबंधन ऐसे बयान देता रहता है। यह बयान देश को तोड़ने वाला है और जनता अब ऐसे नेताओं की बातों में नहीं आने वाली है।
राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित शहीद दादा कुशाल सिंह स्मारक के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे बड़ौली ने हरियाणा के विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार के एक साल पूरे होने पर विपक्ष विकास कार्यों का हिसाब मांग रहा है, जबकि ऐसे मूर्ख लोगों को हम हिसाब नहीं गिनवाते। हम जनता को अपने काम गिनवा रहे हैं।
विज्ञापन

अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवाओं के मुद्दे पर भी उन्होंने ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए विदेश मंत्रालय व अन्य एजेंसियों के साथ लगातार प्रयासरत है। डंकी रूट से कोई भी युवा विदेश जाने का जोखिम न उठाए। उन्होंने कहा कि बेड़ियों में फंसकर विदेशों से लौटे युवाओं की समस्या पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है और हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं से कानून का पालन करने, वैध माध्यमों से रोजगार पाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें