फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन युवकों को कार सवारों ने पहले मारी टक्कर, नीचे गिरने पर पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना(सोनीपत)। गांव सिवानका के पास बाइक सवार तीन युवकों को पहले कार सवारों ने टक्कर मार दी और नीचे गिरने पर उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद एक आरोपी ने फायर भी किया और जाते समय युवक का मोबाइल भी छीन ले गए। घायल युवक ने दो भाइयों पर साथियों के साथ मिलकर उनसे मारपीट व छीना झपटी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव महमूदपुर निवासी नवीन ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को रात करीब साढ़े नौ बजे अपने दोस्त पवन और जयबीर के साथ बाइक पर गांव के अड्डे पर गया था। उनके अनुसार वहां शराब के ठेके के पास अन्नु व उसका भाई प्रदीप अपने 8-10 साथियों के साथ अपनी गाड़ी लिए खड़े थे। उन्होंने उन्हें रुकने का इशारा किया।
नवीन का आरोप है कि दोनों भाई उसके दोस्त पवन पर अवैध रूप से शराब बेचने का शक करते हैं। उनके रुकने का इशारा करने पर वह डर के कारण सिवानका की तरफ भाग लिए। रास्ते में नर्सरी के पास उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह रोड पर गिर गए। इसी दौरान गाड़ी सवार कई युवक नीचे उतरे और उनकी डंडों व रॉड से पिटाई करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, वहां से चिकित्सकों ने उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने भी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें