फोटो :10: सोनीपत के राई स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से निकाली गई साइकिल रैली में भाग लेती पुलिस
- फोटो : संवाद
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), बहालगढ़ व सोनीपत पुलिस ने रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल व नशा मुक्त हरियाणा अभियान का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि सोनीपत की पुलिस उपायुक्त प्रबिना पी व साई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा रहे। उन्होंने युवाओं को साइकिल चलाने व नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साइकिल ऑन संडे कार्यक्रम के दौरान साइकिल रैली निकाली गई। इसमें पुलिस उपायुक्त प्रबिना पी के साथ ही साई के निदेशक डॉ. शिवम शर्मा ने भी भाग लिया।
साइकिल रैली पुलिस आयुक्त कार्यालय राई से अशोका विवि, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन, आईआईटी कैंपस, गांव असावरपुर से होते हुए जीटी रोड राई से वापस पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। इस दौरान डीसीपी प्रबिना पी ने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर जीवन को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। सभी को मिलकर नशामुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। साथ ही नशे की लत से जूझ रहे युवा को भी सही मार्ग पर लाने में मदद करनी चाहिए। नशे से बचने के लिए खेलकूद सबसे ज्यादा उपयोगी होता है। खेलकूद से शरीर भी स्वस्थ रहता है।
फोटो :10: सोनीपत के राई स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से निकाली गई साइकिल रैली में भाग लेती पुलिस- फोटो : संवाद
फोटो :10: सोनीपत के राई स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से निकाली गई साइकिल रैली में भाग लेती पुलिस- फोटो : संवाद