फोटो : सोनीपत में सहकारी चीनी मिल के गेट के सामने बैठक के दौरान नारेबाजी करते भारतीय किसान पंचा
सोनीपत। भारतीय किसान पंचायत की मासिक बैठक रविवार को सहकारी चीनी मिल के गेट के सामने स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों और आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। किसान नेता मास्टर नफे सिंह ने कहा कि आने वाला समय किसान, मजदूर, कर्मचारी और युवाओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उन्होंने सभी वर्गों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया और 10 अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। संवाद
बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने, सभी फसलों की सरकारी खरीद सुनिश्चित करने, अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील रद्द करने, जन आंदोलनों में प्रशासनिक हस्तक्षेप बंद करने, चारों लेबर कोड वापस लेने तथा बिजली बिल-2025 को निरस्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता रामकंवार भठगांव ने की। इस अवसर पर महेंद्र, नफे ठरू, प्रियव्रत और जगबीर सहित कई किसान मौजूद रहे।