फोटो 16: हरिद्वार स्थित गंगा नदी पर अस्थि विसर्जन के लिए पूजा करते सोनीपत की सेफ इंडिया फाउंडेश
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से सोनीपत व गन्नौर के श्मशान भूमि में रखी चार लावारिस लोगों की अस्थियों का विसर्जन करवाया गया। उत्तराखंड के हरिद्वार जाकर अस्थियों का विधि-विधान से पूजन करवाकर गंगा नदी में विसर्जन किया गया।
रविवार को सुबह तिरंगा चौक स्थित शिव मुक्ति धाम से अस्थि लेकर संस्था के उपप्रधान प्रवीण वर्मा, नरेंद्र भूटानी, सतीश बाल्याण, सुरेश कालरा हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि हर महीने की पहली तारीख को जिले के श्मशान घाटों से लावारिस लोगों की अस्थियों को लेकर विसर्जन किया जाता है। जो लोग अपने खर्चे पर अपने परिजनों की अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार नहीं जा सकते, उनको भी इस गाड़ी में आने-जाने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।