फोटो संख्या:77- आर्य समाज कार्यालय महेंद्रगढ़ में हवन करते आर्य समाज के लोग--संवाद
महेंद्रगढ़। आर्य समाज महेंद्रगढ़ के तत्वाववधान में घर-घर, गली-गली यज्ञ की शृंखला में व महर्षि दयानंद सरस्वती के 200 वे जन्मोत्सव पर आर्य समाज के संरक्षक मास्टर रघुनाथ आर्य के ब्रह्मत्व में पूर्व सरपंच विजय सिंह के प्रतिष्ठान सिसोठ में यज्ञ का आयोजन किया गया। नवीन कुमार, अंकिता देवी, नवरत्न आर्य, सरिता देवी मुख्य यजमान रहे। आर्य समाज के प्रधान एवं वैदिक पुरोहित भूपेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि यज्ञ करने से आयु, बल की वृद्धि तथा विचार स्वच्छ हो जाते है। यज्ञ स्वयं में एक चिकित्सा पद्धति है। यज्ञ वायु मण्डल को शुद्ध करके रोगों और महामारियों को दूर करता है। इस अवसर पर बाबू रंगराव सिंह आर्य, वीर सिंह मेघवनवास, पूर्व सरपंच कलावती देवी, वेदांत, अर्णव, रविन, कृष्ण, मोनू, बुधराम, रोहित मौजूद रहे। संवाद