फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोशाला में शेड निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव राजपुर ​स्थित गोशाला के वा​र्षिकोत्सव के दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। राजपुर गोशाला सेवा समिति की ओर से गोशाला का वार्षिक उत्सव व स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार की पत्नी होशियारी देवी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई। इसमें समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की।
हरियाणवी लोक गायक सुरेश बिंदानिया व मनीषा दादरी ने रागनी के माध्यम से गो सेवा के महत्व को प्रस्तुत किया। होशियारी देवी ने कहा कि अपने मायके में आकर उन्हें बहुत सम्मान और प्यार मिला है जिसे वह हमेशा याद रखेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव और गोशाला के विकास के लिए जहां भी जरूरत होगी वह हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेंगी। समारोह के दौरान होशियारी देवी ने गोशाला में शेड निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही गो सेवा का संदेश दे रहे कलाकारों को 1100-1100 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समिति के संस्थापक राजेश राठी, रणधीर राठी, पूर्व प्राचार्य सतपाल राठी, सरपंच कपिल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में जगपाल राठी ने दो लाख 11 हजार, सुरेंद्र मलिक ने एक लाख 11 हजार और दिलबाग राठी ने 51 हजार रुपये सहयोग में दिए। इस मौके पर सावन सरपंच, त्रिलोकचंद शर्मा, सतवीर, रणवीर, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें