फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रशासन और एसओएस चिल्ड्रन विलेज इंडिया मिलकर बच्चों का संवारेंगे भविष्य

Fri, 15 Aug 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के लघु सचिवालय ​स्थित कार्यालय में उपायुक्त सुशील सारवान के सा​थ मौजूद एसओएस चि
विज्ञापन
सोनीपत। प्रशासन और एसओएस चिल्ड्रन विलेज इंडिया (एनजीओ) एक साथ मिलकर विस्तारित परिवारों के बच्चों की देखभाल के लिए कार्य करेंगे। ऐसे बच्चों के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास को लेकर कार्य किए जाएंगे। इसके लिए उपायुक्त सुशील सारवान की ओर से एसओएस चिल्ड्रन विलेज इंडिया के साथ एमओयू साइन किया गया।
विज्ञापन

संस्था की ओर से 90 बच्चों की देखभाल की जाएगी। प्रशासन व संस्था के बीच यह साझेदारी 5 वर्ष के लिए की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। समझौता ज्ञापन पर उपायुक्त सुशील सारवान व संस्था के सीईओ सुमंत कर ने हस्ताक्षर किए।
65,000 से अधिक बच्चों की मदद कर चुकी संस्था
संस्था के सीईओ सुमंत कर ने कहा कि किशोरावस्था देखभाल वंचित बच्चों के लिए एक प्रभावी तरीका है। इससे वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित व प्रेमपूर्ण वातावरण में पल सकते हैं। इस साझेदारी से हम बाल संरक्षण प्रणाली को मजबूत करने व यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि कोई भी बच्चा अकेला न पले। उन्होंने बताया कि एसओएस चिल्ड्रन विलेज इंडिया वर्ष 1964 से बच्चों के लिए काम कर रही है। संस्था की ओर से अब तक 65,000 से अधिक बच्चों की मदद की गई है। 83,000 से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें