फोटो : 24: आरोपी राहुल। स्रोत: पुलिस
- फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में जिला कुरुक्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। (डीआईपीआरओ)
खरखौदा। शहर के बाईपास के थाना कला चौक के पास बाइक पर सोनीपत कोर्ट में पेशी पर जा रहे पिता-पुत्र की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल खरखौदा का रहने वाला है। उस पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप है।
राहुल ने ही हमलावरों को अपनी आईडी पर सेल्फ ड्राइव स्कॉर्पियो गाड़ी किराये पर दिलवाई थी। गोपालपुर के बुजुर्ग बुधराम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 24 अक्तूबर को उनका पोता मोहित व बेटा धर्मबीर बाइक पर सवार होकर सोनीपत कोर्ट में पेशी के लिए निकले थे। थाना कलां फ्लाईओवर पर स्कार्पियो गाड़ी सवार हत्यारोपियों ने उनके पोते और बेटे की हत्या कर दी थी। स्कार्पियो से उतरे खरखौदा के मोहित व हुमायूपुर हाल खरखौदा के मनीष ने एक अन्य साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया था। बुधराम ने आरोप लगाया था कि यह वारदात रंजिशन की गई है।
शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में एसएयूजी, सोनीपत की टीम ने दो आरोपी खरखौदा के देवराज, बवाना, दिल्ली के रोहित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब एसआई मनदीप ने तीसरे आरोपी खरखौदा के राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।