फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन वार्डों में शुरू हुए 3.68 करोड़ के विकास कार्य

विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के ​शिव कॉलोनी में नारियल तोड़कर विकास कार्य की शुरुआत करते विधायक नि​खिल मदान,
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने मंगलवार को तीन वार्डों में 3.68 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास के कामों की शुरुआत की। उन्होंने देवडू रोड पर नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे कामों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। वार्ड नंबर 5 में 2.84 करोड़ रुपये से विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि वार्ड 5 की शिव कॉलोनी, मामचंद कॉलोनी, जीवन विहार और ऋषि कुंज कॉलोनी की जर्जर हो चुकी गलियों को सीसी और इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनाया जाएगा। कुछ गलियां बहुत समय पहले टाइल्स से बनी थीं जो अब टूट चुकी है उनको अब सीसी से बनाया जाएगा।
साथ ही कुछ गलियों का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। उनके साथ पार्षद मुकेश सैनी भी मौजूद रहे। विधायक और मेयर ने सेक्टर 13 में जर्जर हो चुकी सड़कों के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि सेक्टर 13 में सड़कें तारकोल से बनी हुई थीं। बरसात के मौसम में वे जर्जर हो चुकी हैं। स्थानीय निवासियों के माध्यम से समस्या संज्ञान में आने के बाद इन सड़कों को बनाने की टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस कार्य को नगर निगम की ओर से 58 लाख रुपये में किया जाएगा।

विधायक और मेयर ने फाजिलपुर में बीआर आंबेडकर पुस्तकालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य पर 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे पुस्तकालय को नया रूप दिया जाएगा जिससे ग्राम वासियों को सुविधा मिलेगी।
इस दौरान रामफल आंतिल, दीपक सांगवान, राजेंद्र धनखड़, ईश जौहर, रामफल राणा, सुरेंद्र, कृष्ण दहिया, हरीश, बलवान आंतिल, जगदीश छाबड़ा, प्रेमदत्त शर्मा, सागर चोपड़ा, पवन तनेजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें