फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हेरोइन तस्करी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

Sun, 20 Apr 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली पुलिस के हत्थे चढ़ा हेरोइन तस्कर नागरिक अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी व उसके साथी को देर रात कालूपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस दोनों का मेडिकल कराने नागरिक अस्पताल लेकर आई थी। इस दौरान एक आरोपी की तबीयत खराब हुई तो पुलिस उसे संभालने लगी। इसका फायदा उठाकर दूसरा भाग गया। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-27 थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


क्राइम यूनिट कुंडली की टीम शुक्रवार देर रात कालूपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली थी कि वेस्ट रामनगर निवासी मोहित और खरखौदा के मटिंडू रोड स्थित माता वाली गली निवासी दीपक नशा तस्करी करते हैं। वह हेरोइन बेचने के लिए कालूपुर के पास आएंगे। इस पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर दी थी। देर रात करीब दो बजे दो युवक आए तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनकी पहचान मोहित और दीपक के रूप में हुई। पुलिस ने एसीपी जीत सिंह की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली तो दीपक के पास से 53.13 ग्राम व मोहित के पास से 53.06 ग्राम हरोइन मिली। थाना शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

बाद में एएसआई प्रदीप, सिपाही संदीप, होम गार्ड जितेंद्र गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल कराने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे थे। जहां से दीपक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। एएसआई प्रदीप ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत देकर दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि मेडिकल करवाने के दौरान गिरफ्तार आरोपी मोहित की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिस पर सभी पुलिसकर्मी उसे संभालने लगे तो इसका फायदा उठाकर दीपक भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल से मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी भाग निकला। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के दौरान अगर मामले में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नरेंद्र कादियान, डीसीपी (क्राइम) सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें