फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के आपातकालीन वार्ड का एसी खराब, चिकित्सक ने खुले में बैठकर किया इलाज

विज्ञापन
आपातकालीन वार्ड के बाहर खुले में बैठकर मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में चिकित्सक के रूम का एयर कंडीशनर (एसी) कई दिन से खराब पड़ा है। इसे ठीक न किए जाने से नाराज चिकित्सक ने शुक्रवार को आपातकालीन वार्ड के बाहर खुले में बैठकर मरीजों का इलाज किया। चिकित्सक डॉ. नवीन यादव का कहना है कि एसी खराब होने की शिकायत चिकित्सकों ने कई बार सिविल सर्जन से की, लेकिन समाधान नहीं हुआ तो शुक्रवार को खुले में बैठना पड़ा। मामले की सूचना सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर व अस्पताल प्रबंधन के पास पहुंची तो एसी ठीक करने के लिए मिस्त्री को बुलाया। उसके आने के बाद चिकित्सक आपातकालीन वार्ड में बैठकर इलाज शुरू करने के लिए तैयार हुआ।
विज्ञापन

डॉ. नवीन यादव ने बताया कि आपातकालीन वार्ड में उसके कमरे का कई दिन से एसी खराब है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में चूहे एसी व अन्य यंत्रों की तारों को कुतर देते हैं। शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा। वार्ड के तीनों एसी खराब पड़े हैं। गर्मी में बढ़ते तापमान की वजह से बिना एसी के कमरे में बैठना मुश्किल हो गया है। एसी ठीक नहीं किए जाने के कारण शुक्रवार को आपातकालीन वार्ड में बैठकर मरीजों की जांच की। उन्होंने मांग की है कि जल्द सुविधाओं में सुधार किया जाए, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
वर्जन
अस्पताल के आपाताकालीन वार्ड में एसी खराब होने की सूचना के बाद मिस्त्री को बुलाया गया था। एसी ठीक होने के बाद चिकित्सक ने डॉक्टर रूम में बैठकर सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें