फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी के लालच में बच्चा लेकर फरार हुई महिला, बच्चे सहित बटिंडा से पकड़ी गई

विज्ञापन
गन्नौर पुलिस द्वारा बरामद किया गया बच्चा। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। महिला ने ससुराल की प्रापर्टी पाने की लालच में गांव गढ़ी कला के व्यक्ति को झांसे में लिया और उसका सात महीने का बच्चा लेकर फरार हो गई। जब महिला नहीं लौटी तो बच्चे के पिता ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे बच्चे सहित पंजाब के भटिंडा से हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पानीपत के एक गांव की सोनिया ने अपने पहले पति को तलाक देकर भटिंडा निवासी सलीम के साथ दूसरा विवाह कर लिया था। लेकिन दूसरी शादी के बाद उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। जिस वजह से उसने अपने ससुराल की प्रापर्टी हथियाने के लिए एक षडयंत्र रचा। उसका चिरस्मी गांव निवासी महिला बीरमती व सतीश नाम के व्यक्ति से संपर्क हुआ। बीरमती व सतीश ने उसकी मुलाकात गांव गढ़ी कला निवासी आरिफ से करवाई। सोनिया ने आरिफ को बताया कि उसका कोई बच्चा नहीं है, जिस वजह से उसकी ससुराल की प्रापर्टी उसके नाम नहीं हो पा रही है। सोनिया ने आरिफ से कहा कि यदि वह उसे अपना सात महीने का बच्चा कुछ दिन के लिए उसे सौंप दे तो प्रॉपर्टी उसके नाम हो जाएगी और इसके बाद वह उसके बच्चे को लौटा देगी। आरिफ सोनिया के झांसे में आ गया और 27 मई को अपने बच्चे रविश को लेकर सोनिया के साथ पंजाब के भटिंडा चला गया। भटिंडा पहुंचने के बाद सोनिया ने आरिफ से उसका बच्चे ले लिया और कुछ देर बाद आने की बात कह कर वहां से चली गई। लेकिन काफी देर बाद सोनिया उसके बच्चे को लेकर नहीं लौटी तो उसे सोनिया पर शक हुआ। इसके बाद वह गन्नौर लौटा और 31 मई को मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस में दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिया का पता लगाकर उसे पंजाब के भटिंडा से राउंडअप कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--
पुलिस ने आरिफ की शिकायत पर आरोपी सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिया का पता लगाकर उसे पंजाब के भटिंडा से पकड़ लिया। फिलहाल गन्नौर पुलिस की टीम महिला व बच्चे को भटिंडा से वापस ला रही है। महिला के थाने में पहुंचने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा होगा कि महिला ने बच्चे को लेकर किस वजह से गायब हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बदन सिंह, थाना प्रभारी गन्नौर।

पुलिस द्वारा पंजाब में हिरासत में ली गई महिला।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें